महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचे वैश्विक नेताओं का पीएम मोदी ने किया स्वागत
जी20 समिट के लिए दिल्ली आए वैश्विक नेता रविवार को महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी का स्वागत किया और उन्हें गांधी जी के जीवन के बारे में भी बताया। इन नेताओं में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी एल्बानीज़ी, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ और कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो शामिल थे।