महात्मा गांधी पर टिप्पणी करने को लेकर बंगाली समाचार पत्र के पूर्व संपादक असम से हुए गिरफ्तार
असम में महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक बंगाली दैनिक समाचार पत्र के पूर्व संपादक अतिन दास को गिरफ्तार किया गया है। बकौल खबर, एक कार्यक्रम में दास ने कथित तौर पर आज़ादी में महात्मा गांधी के योगदान पर सवाल उठाया था और उन पर आबादी के एक वर्ग के तुष्टिकरण का आरोप लगाया था।