'महादेव' गैंबलिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्डरिंग केस में ईडी ने ज़ब्त की ₹417 करोड़ की संपत्ति
ईडी ने गैंबलिंग ऐप 'महादेव' से जुड़े मनी लॉन्डरिंग केस में कोलकाता, भोपाल और मुंबई में तलाशी के बाद कैश समेत ₹417 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त की है। ज़ब्त कैश की तस्वीरों में नोटों की गड्डी दिख रही है। बकौल एजेंसी, सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल इस ऐप के मुख्य प्रवर्तक हैं और दुबई से इसका संचालन कर रहे थे।