महादेव बेटिंग ऐप केस में गिरफ्तारी के बाद ऐक्टर साहिल खान की पहली तस्वीर आई सामने
महादेव बेटिंग ऐप घोटाला केस में गिरफ्तारी के बाद ऐक्टर साहिल खान की पहली तस्वीर सामने आई है। गिरफ्तारी के बाद खान को छत्तीसगढ़ से मुंबई लाया गया और उन्होंने कहा, "मुझे भारत की न्यायपालिका पर भरोसा है।" खान पर महादेव बेटिंग ऐप से संबंधित एक अन्य बेटिंग ऐप चलाने का आरोप है। बकौल खान, वह महज़ ब्रैंड प्रमोटर थे।