महाबोधि मंदिर में शराब लेकर घुस रहा रूसी शख्स पकड़ा गया; कहा- तंत्र साधना के लिए लाया था
शराब बंदी की नीति वाले बिहार के महाबोधि मंदिर में चेकिंग के दौरान एक रूसी नागरिक को 10 मिलीलीटर शराब के साथ पकड़े जाने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, पकड़े जाने पर शख्स ने कहा कि वह तंत्र साधना के लिए शराब लाया था। वह फिलहाल गया के केंद्रीय कारागार में बंद है।