महामारी के दौरान खाने के लिए नहीं थे पैसे, सलमान ने की मदद: शाहरुख के हमशक्ल रिज़वान
अभिनेता शाहरुख खान के हमशक्ल रिज़वान खान ने बताया है, "महामारी के दौरान चीज़ें इतनी खराब हो गई थीं कि मुझे अपना कुछ सामान बेचना पड़ा था क्योंकि मेरे पास खाने के पैसे नहीं थे।" उन्होंने कहा, "हमारा सेलिब्रिटीज़ के हमशक्लों का एक यूनियन है जिसके ज़रिए अभिनेता सलमान खान ने हर सदस्य को राशन के साथ ₹2,500 भेजे थे।"