महामारी के निवारण और नियंत्रण की लड़ाई नए दौर में प्रवेश कर रही है: कोविड-19 को लेकर चीन
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शनिवार को न्यू इयर की पूर्वसंध्या पर कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में चीन अभूतपूर्व मुश्किलों से पार पाने में सफल रहा है। उन्होंने कहा, "महामारी के निवारण और नियंत्रण की लड़ाई नए दौर में प्रवेश कर रही है।" इससे पहले चीन ने प्रदर्शनों के बीच अपनी 'ज़ीरो-कोविड' नीति में ढील दी थी।