महामारी में बिज़नेस प्रभावित होने पर मुझे मुंबई स्थित अपना ऑफिस बेचना पड़ा: राम गोपाल वर्मा

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया है कि कोविड-19 महामारी के कारण बिज़नेस प्रभावित होने पर उन्हें मुंबई (महाराष्ट्र) स्थित अपना ऑफिस बेचना पड़ा था। उन्होंने कहा, "लॉकडाउन होने पर मैं गोवा शिफ्ट हो गया...अब वहीं मेरा हेड ऑफिस है।" बकौल वर्मा, महामारी के कारण उनकी आगामी फिल्म 'लड़की' की शूटिंग 2 साल तक बंद रही।

Load More