महाराणा प्रताप सेना ने अजमेर दरगाह में हिंदू मंदिर होने का किया दावा, सीएम से की जांच की मांग
महाराणा प्रताप सेना के अध्यक्ष राजवर्धन सिंह परमार ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर अजमेर स्थित दरगाह में हिंदू मंदिर होने का दावा कर जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने उनकी मांग को गंभीरता से नहीं लिया था। बकौल परमार, ज्ञानवापी की तरह अजमेर दरगाह की भी जांच होनी चाहिए।