महाराष्ट्र कांग्रेस महासचिव ने इमरान को राज्यसभा उम्मीदवार बनाने के विरोध में दिया इस्तीफा
महाराष्ट्र कांग्रेस के महासचिव आशीष देशमुख ने इमरान प्रतापगढ़ी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाने के विरोध में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बकौल देशमुख, महाराष्ट्र में यूपी के नेता को थोपा जा रहा है जो राज्य के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय है। इससे पहले पवन खेड़ा, नगमा जैसे नेताओं ने राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों पर आपत्ति जताई थी।