महाराष्ट्र की 16 वर्षीय लड़की ने 5 दिन तक किया डांस, तोड़ा गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड

महाराष्ट्र की 16-वर्षीय डांसर ने सबसे लंबे वक्त तक डांस मैराथन का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। सृष्टि सुधीर जगताप ने 2018 में नेपाली डांसर बंदना नेपाल द्वारा बनाए गए 126 घंटे के डांस मैराथन के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 5 दिनों (127 घंटे) तक डांस किया। सृष्टि को हर घंटे के डांस के बाद पांच मिनट का आराम मिला।

Load More