महाराष्ट्र की जेलों में 24,722 कैदियों की क्षमता, रह रहे हैं 41,075 कैदी
महाराष्ट्र के जेल विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य की 60 जेलों में 31 जनवरी 2023 तक कैदियों की संख्या 41,075 थी जबकि इन जेलों की कुल क्षमता 24,722 है। बतौर रिपोर्ट, 2021 में महाराष्ट्र में कैदियों की औसत संख्या 34,818 थी जिसके चलते क्षमता से अधिक कैदियों की संख्या के मामले में यह देश में 7वें स्थान पर रहा।