महाराष्ट्र की फैक्ट्री में एयर प्रेशर कंट्रोल वॉल्व में विस्फोट से श्रमिक की मौत, 2 घायल

ठाणे (महाराष्ट्र) में एक फैक्ट्री में टेस्टिंग के दौरान एयर प्रेशर कंट्रोल वॉल्व में विस्फोट होने से 28-वर्षीय एक श्रमिक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, घायल श्रमिकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकौल पुलिस, फैक्ट्री के मैनेजर, सुपरवाइज़र व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Load More