महाराष्ट्र के 32 वर्षीय इंजीनियर ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट को 3 बार भेजे पैसे, हुआ अरेस्ट
एक अधिकारी के मुताबिक, नासिक (महाराष्ट्र) के एक 32-वर्षीय इंजीनियर को आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट का समर्थन और उसके लिए फंडिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बकौल अधिकारी, आरोपी ने इस्लामिक स्टेट को 3 बार पैसे ट्रांसफर किए थे। कई राज्यों में आरोपी के सहयोगियों की जांच की जा रही है।