महाराष्ट्र के अमरावती में 1 हफ्ते में हैज़ा से 5 लोगों की हुई मौत, सामने आए 181 केस
राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अमरावती (महाराष्ट्र) में पिछले एक हफ्ते में हैज़ा के कारण 5 लोगों की मौत हो चुकी है और 181 केस सामने आए हैं। मृतकों में दो महिलाएं और तीन पुरुष हैं। गौरतलब है, चिखलदरा ब्लॉक के डोंगरी, कोयलरी और घाना गांव और अमरावती ब्लॉक का नया अकोला गांव हैज़ा से प्रभावित है।