महाराष्ट्र के अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक पर आरबीआई ने लगाए कई प्रतिबंध, ग्राहक नहीं निकाल सकेंगे रुपए

आरबीआई ने उल्हासनगर (महाराष्ट्र) स्थित 'द कोणार्क अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक' पर मंगलवार को कई प्रतिबंध लगाए। आरबीआई के मुताबिक, "बैंक की खराब वित्तीय स्थिति के मद्देनज़र सभी बचत/चालू खातों या किसी अन्य खाते से ग्राहकों को राशि निकालने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।" बकौल आरबीआई, बैंक की वित्तीय स्थिति में सुधार होने पर प्रतिबंध हटाए जा सकते हैं।

Load More