महाराष्ट्र के अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्या नगर किया जाएगा: सीएम एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को एलान किया कि अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्या नगर किया जाएगा।
मुख्यमंत्री शिंदे ने यह घोषणा अहमदनगर में अहिल्याबाई होल्कर की 298वीं जयंती के मौके पर की है। इससे पहले महाराष्ट्र के औरंगाबाद का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर और उस्मानाबाद का नाम बदलकर धाराशिव कर दिया गया था।