महाराष्ट्र के कांग्रेस विधायक को मिली हत्या की धमकी, कॉलर ने खुद को बताया गोल्डी बराड़

कांग्रेस विधायक और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री असलम शेख को जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस के अनुसार, कॉलर ने खुद को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ बताकर कहा, "मैं दो दिन में शेख को गोली मारने वाला हूं।" मुंबई की बांगुर नगर पुलिस ने एक अज्ञात शख्स के खिलाफ आईपीसी की अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया है।

Load More