महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अगले 3-4 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी: मौसम विभाग
मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और कोंकण के कुछ हिस्सों में अगले 3-4 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। एक अधिकारी के बताया, "महाराष्ट्र के ज़्यादातर हिस्से में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है, कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।" भारी बारिश के कारण मुंबई के कई हिस्सों में जलभराव हुआ है।