महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में टेलर की दुकान में लगी आग, दम घुटने से 7 लोगों की हुई मौत
छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र) में बुधवार तड़के टेलर की एक दुकान में आग लग गई जिससे दम घुटने से 7 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी मृतक एक ही परिवार के थे और दुकान की ऊपरी मंज़िल पर रहते थे। बकौल पुलिस, आग दूसरी मंज़िल पर नहीं फैली थी और इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है।