महाराष्ट्र के ठाणे में बहुमंज़िला इमारत की लिफ्ट गिरने से कम-से-कम 5 लोगों की हुई मौत
महाराष्ट्र के ठाणे में एक बहुमंज़िला इमारत की रविवार शाम लिफ्ट गिरने से कम-से-कम 5 लोगों की मौत हो गई जबकि कुछ घायल हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।