महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के बेटे पार्थ को मिली वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। पुणे के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने बताया कि राज्य सरकार की तरफ से यह फैसला लिया गया है। गौरतलब है कि पार्थ पवार ने 2019 में मावल (महाराष्ट्र) सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थे।