महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम के घर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला बिजली कटौती से था नाराज़
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नागपुर स्थित घर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला शख्स कथित तौर पर अपने घर में बिजली कटौती के चलते गुस्से में था। कॉल के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने घर की तलाशी ली लेकिन कुछ नहीं मिला। पुलिस ने 30-वर्षीय आरोपी को हिरासत में लिया है।