महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम फडणवीस की इस्तीफे की पेशकश योगी पर दबाव बनाने की चाल है: राउत
शिवसेना (यूबीटी) के संजय राउत ने महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खराब प्रदर्शन के बाद उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की इस्तीफे की पेशकश पर कहा है, "यह यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर (इस्तीफे का) दबाव बनाने की चाल है।" उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र में फडणवीस के नेतृत्व में बीजेपी हारी...उत्तर प्रदेश में योगी के नेतृत्व में ऐसा हुआ।"