महाराष्ट्र के नागपुर में दौड़ प्रतियोगिता में हारने के बाद नाबालिग ने आत्महत्या की
नागपुर (महाराष्ट्र) में एक दौड़ प्रतियोगिता में हारने के बाद 16-वर्षीय एक लड़के ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि 16 दिसंबर को हुए खेलों से घर लौटने के बाद वह तनाव में था और उसने 17 दिसंबर की शाम पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बकौल पुलिस, लड़का दौड़ में हारने से परेशान था।