महाराष्ट्र के नासिक की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई मज़दूरों के फंसे होने की आशंका
नासिक (महाराष्ट्र) की इगतपुरी तहसील स्थित मुंडेगांव की एक फैक्ट्री में रविवार को भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद 9 लोगों के बुरी तरह से घायल होने की और कई मज़दूरों के फंसे होने की खबर सामने आई है। घटना के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और राहत व बचाव अभियान जारी है।