महाराष्ट्र के पालघर में 2020 में 2 साधुओं की हुई लिंचिंग के मामले की जांच करेगी सीबीआई
महाराष्ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बताया है कि उसने पालघर में दो साधुओं और उनके ड्राइवर की हुई लिंचिंग के मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला किया है। गौरतलब है, अप्रैल 2020 में कथित तौर पर बच्चा चोरी करने के आरोप में तीनों की उनके वाहन से बाहर खींचकर भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।