महाराष्ट्र के पालघर में पुलिस ने फर्ज़ी कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़, 49 कर्मचारी हुए अरेस्ट

महाराष्ट्र के पालघर में पुलिस ने एक फार्महाउस से संचालित फर्ज़ी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर 10 महिलाओं समेत उसके 49 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि कॉल सेंटर से ₹16.19 लाख के उपकरण और गैजेट्स ज़ब्त हुए हैं। पुलिस के अनुसार, कथित रूप से उपभोक्ताओं की जानकारी चुराकर ऑस्ट्रेलियाई कंपनी के ग्राहकों को ठगा जाता था।

Load More