महाराष्ट्र के पुणे में 5 करोड़ के ड्रग्स किए गए ज़ब्त, 4 तस्कर हुए गिरफ्तार
पुणे (महाराष्ट्र) में कस्टम विभाग ने बुधवार को दो अलग-अलग मामलों में करीब ₹5 करोड़ के ड्रग्स ज़ब्त कर 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि पुणे के नज़दीक एक टोल प्लाज़ा पर एक गाड़ी से 850 ग्राम ड्रग्स ज़ब्त हुए और एक अन्य मामले में लोनावला से 200 ग्राम ड्रग्स ज़ब्त किए गए।