महाराष्ट्र के फूड स्टॉल में गैस सिलिंडर फटने से 9 लोग झुलसे, 2 की हालत नाज़ुक
ठाणे (महाराष्ट्र) के डोंबिवली में एक फूड स्टॉल में गैस सिलिंडर फटने से 9 लोग झुलस गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, झुलसे लोगों में से 2 की हालत नाज़ुक बनी हुई है। गौरतलब है, इससे पहले 23 मई को डोंबिवली में ही एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से धमाका हुआ था जिसमें कम-से-कम 10 लोगों की मौत हुई थी।