महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक लक्ष्मण जगताप का हुआ निधन, सीएम शिंदे ने जताया शोक

महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक लक्ष्मण जगताप (59) का मंगलवार को निधन हो गया। चिंचवाड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगताप कई दिनों से बीमार थे और एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शोक जताते हुए ट्वीट किया, "वह एक ऐसे जनप्रतिनिधि थे जो अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए जाने जाते थे।"

Load More