महाराष्ट्र के भिवंडी में 2 मंज़िला इमारत गिरने से युवक की हुई मौत, राहत बचाव कार्य जारी

महाराष्ट्र के भिवंडी इलाके में शुक्रवार तड़के एक पुरानी 2-मंज़िला इमारत गिरने से एक युवक की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक की पहचान 25 वर्षीय माजिद अंसारी नामक युवक के रूप में हुई है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

Load More