महाराष्ट्र के मंत्री ने कहा- तुनिषा की मौत लव जिहाद का मामला है; टीएमसी ने दी प्रतिक्रिया
महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने रविवार को कहा कि अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की मौत 'लव जिहाद' का मामला है। इस खबर को शेयर कर टीएमसी प्रवक्ता साकेत गोखले ने ट्वीट किया, "बीजेपी ने अपने घृणित राजनीतिक एजेंडे के लिए उनकी (तुनिषा) मौत का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।" गोखले ने कहा, "बीजेपी को सिक मॉन्स्टर कहना भी कम होगा।"