महाराष्ट्र के माढा में शख्स ने ईवीएम में लगाई आग, पुलिस ने हिरासत में लिया
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के दौरान मंगलवार को महाराष्ट्र के माढा (सोलापुर) में एक शख्स ने कथित रूप से ईवीएम में आग लगा दी। अधिकारियों ने आग पर तुरंत काबू पा लिया और युवक को पुलिस के हवाले कर दिया है। ज़िला अधिकारी ने बताया कि ईवीएम व वीवीपैट सुरक्षित हैं और वोट खराब नहीं हुए हैं।