महाराष्ट्र के मुंबई स्थित एक होटल में लगी भीषण आग; 3 लोगों की हुई मौत, 5 घायल

मुंबई (महाराष्ट्र) के सांताक्रूज़ इलाके में स्थित एक होटल में रविवार को भीषण आग लग गई जिसमें झुलसने से 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हो गए। सूचना के बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है।

Load More