महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री पर शख्स ने फेंकी हल्दी, मंत्री समर्थकों ने की पिटाई

महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल पर हल्दी फेंक रहे एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस दौरान पाटिल के समर्थकों ने शख्स की पिटाई कर दी। वीडियो में दिख रहा है कि पिटाई के दौरान आरोपी फर्श पर गिर गया और 'जब तक आरक्षण नहीं मिलेगा, चुप नहीं बैठूंगा' जैसे नारे लगा रहा है।

Load More