महाराष्ट्र के रायगड में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या हुई 26, अभी भी लापता हैं 82 लोग
रायगड (महाराष्ट्र) के इरशालवाड़ी गांव में गुरुवार को हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 26 तक पहुंच गई है। सर्च ऑपरेशन को शुरू हुए दो दिन बीत जाने के बावजूद 82 लोग अभी भी लापता हैं। एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के चलते शुक्रवार शाम 6 बजे सर्च ऑपरेशन को रोक दिया गया था।