महाराष्ट्र के विधायक बोले- 37 साल पहले किया था बाघ का शिकार; केस दर्ज
महाराष्ट्र के शिवसेना (शिंदे गुट) विधायक संजय गायकवाड़ ने दावा किया है कि उन्होंने 1987 में एक बाघ का शिकार किया था और वह उसके दांत वाली माला पहनते हैं। इसके बाद वन विभाग ने गायकवाड़ के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत केस दर्ज किया है और दांत वाली माला को ज़ब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है।