महाराष्ट्र के शिवसेना विधायक रमेश लटके का दिल का दौरा पड़ने से दुबई में हुआ निधन
मुंबई (महाराष्ट्र) के अंधेरी पूर्व से शिवसेना विधायक रमेश लटके का बुधवार को दुबई में 52-वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। शिवसेना के एक पदाधिकारी के मुताबिक, "लटके...परिवार के साथ छुट्टियां मनाने दुबई गए थे।" बकौल पदाधिकारी, "हमने उनका शव भारत लाने की...प्रक्रिया शुरू करने को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे...को सूचित कर दिया है।"