महाराष्ट्र के सीएम शिंदे ने पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर हुई दुर्घटना को लेकर दिए जांच के निर्देश
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुणे-बेंगलुरु हाईवे के नवले पुल पर हुई दुर्घटना को लेकर जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ट्वीट कर प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने को कहा और ट्रैफिक पुलिस से सुनिश्चित करने को कहा कि इलाके में जाम नहीं लगे। इस दुर्घटना में तकरीबन 48 वाहन क्षतिग्रस्त हुए थे।