महाराष्ट्र के सीएम शिंदे रायगड में भूस्खलन के बाद अनाथ हुए बच्चों को लेंगे गोद
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे इरशालवाड़ी गांव (रायगड) में भूस्खलन में अपने माता-पिता को गंवाने वाले बच्चों को गोद लेंगे। बकौल शिवसेना, मुख्यमंत्री के पुत्र द्वारा संचालित फाउंडेशन 2-14 वर्ष तक की उम्र के बच्चों का ध्यान रखेगी। वहीं, मुख्यमंत्री के ओएसडी ने बताया कि इन बच्चों की शिक्षा के लिए उनके नाम पर फिक्स्ड डिपॉज़िट अकाउंट खोले जाएंगे।