महाराष्ट्र के सोलापुर में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई
सोलापुर (महाराष्ट्र) में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने की घटना में एक और शख्स की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 4 हो गई है। पटाखा फैक्ट्री में रविवार को विस्फोट होने के बाद आग लग गई थी। इस हादसे में कई लोग घायल हुए थे जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।