महाराष्ट्र गवर्नर अपना कार्यकाल पूरा कर सकते हैं: कोश्यारी के इस्तीफे की पेशकश पर फडणवीस
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के इस्तीफे की पेशकश पर राज्य के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि कोश्यारी चाहें तो अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा कर सकते हैं। उन्होंने कहा, "वह बीते कुछ महीनों से रिटायरमेंट लेने की बात कर रहे थे। उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता। उनसे पद छोड़ने के लिए किसी ने नहीं कहा।"