महाराष्ट्र बीजेपी के 22 नेता हैं अपराधी, गिरफ्तारी के लिए टारगेट चुनती है ईडी: शिवसेना
शिवसेना सांसद संजय राउत की रिहाई के बाद पार्टी ने अपने मुखपत्र 'सामना' में शुक्रवार को लिखा, "ईडी टारगेट चुन कर...गिरफ्तार करने का काम करती है।" शिवसेना ने लिखा, "महाराष्ट्र बीजेपी के कम-से-कम 7 मंत्री...15 विधायक-सांसद...मनी लॉन्डरिंग मामले में अंदर जा सकते हैं...ऐसे अपराध उनके नाम पर हैं।" बकौल शिवसेना, महाराष्ट्र में सरकार गिराने के लिए ईडी का इस्तेमाल हुआ।