महाराष्ट्र बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बने बावनकुले, आशीष को बनाया गया मुंबई का अध्यक्ष
महाराष्ट्र बीजेपी ने राज्य सरकार में चंद्रकांत पाटिल के मंत्री बनने के बाद उनकी जगह पर चंद्रशेखर बावनकुले को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, विधायक आशीष शेलार को मंगल प्रभात लोढ़ा की जगह मुंबई का अध्यक्ष बनाया गया। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है, "यह नियुक्ति...तत्काल प्रभाव से लागू...होगी।"