महाराष्ट्र मंत्रालय भवन में प्रोटेक्शन नेट पर कूदते दिखे प्रदर्शनकारी किसान, सामने आया वीडियो
महाराष्ट्र में ज़मीन के उचित मुआवज़े की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसान मंगलवार को मंत्रालय भवन की पहली मंज़िल में लगे हुए प्रोटेक्शन नेट में कूद गए जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में पुलिसकर्मी किसानों को जाल से हटाते दिखे। वहीं, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 15-दिनों में किसानों की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है।