महाराष्ट्र में 10वीं की छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप में शिक्षक हुआ गिरफ्तार

ठाणे (महाराष्ट्र) में 10वीं की एक छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने 9 अगस्त को स्कूल में शिक्षकों के कमरे में छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। बकौल पुलिस, इसके बाद छात्रा ने घटना की जानकारी प्रिंसिपल को दी थी।

Load More