महाराष्ट्र में 10वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजों का हुआ एलान, 96.94% विद्यार्थी हुए पास
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा यानी एसएससी के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा में शामिल होने वालों में से 96.94% विद्यार्थी पास हुए हैं जबकि पिछले साल 99.95% छात्र-छात्राएं पास हुए थे। इस साल 97.96% लड़कियां और 96.06% लड़के पास हुए हैं।