महाराष्ट्र में 2 इमारतों की दीवारों के बीच में पड़ा मिला 6 माह का मानव भ्रूण
ठाणे (महाराष्ट्र) पुलिस ने बताया कि सोमवार को 2 इमारतों की दीवारों के बीच में 6 माह का एक मानव भ्रूण पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक, एक राहगीर ने मानव भ्रूण पड़े होने की सूचना दी थी। बकौल पुलिस, भ्रूण को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया और मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।