महाराष्ट्र में 20 साल पुरानी इमारत का एक हिस्सा ढहने से 2 लोगों की हुई मौत, 6 लोग घायल
नवी मुंबई (महाराष्ट्र) में बुधवार रात 20 साल पुरानी इमारत का एक हिस्सा ढहने से उसके मलबे में दबकर 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हो गए। अग्निशमन विभाग के अधिकारी के मुताबिक, इमारत की तीसरी मंज़िल पर नगर निगम का काम चल रहा था तभी हिस्सा ढह गया। बकौल नगर निगम, इमारत वैध है।